‘सावित्री बाई फुले वैचारिकी सम्मान’ के लिए आवेदन / संस्तुतियां आमंत्रित

स्त्रीकाल के द्वारा द्वितीय  ‘सावित्री बाई फुले वैचारिकी सम्मान’ के लिए आवेदन / संस्तुतियां  30 नवम्बर 2015 तक आमंत्रित हैं.

पिछले वर्ष (2014) से प्रारंभ यह सम्मान हिन्दी की  मूल या भारतीय भाषाओं से हिन्दी  में  अनुदित स्त्रीवादी वैचारिकी  की किसी एक किताब के लिए उसके लेखक ( स्त्री या पुरुष ) को दिया जाने वाला है . प्रथम  ‘सावित्री बाई फुले वैचारिकी सम्मान’ शर्मिला रेगे को दिया गया था . सम्मानित लेखिका /  लेखक को 12 हजार रुपये की राशि प्रदान की जायेगी . द्वितीय ‘सावित्री बाई फुले वैचारिकी सम्मान’ के लिए  2009 से 2014 तक  छपी किताबें शामिल की  जायेंगी .

आवेदन या संस्तुतियां  भेजने की अंतिम तिथि : 30 नवम्बर 2015 

निम्नांकित पते पर आवेदन और संस्तुतियां भेजें  :
अनिता सिंह , द्वारा नरेश शर्मा Wz43c , पोसंगीपुर , जनकपुरी , नई दिल्ली -110058

किताबों की  दो प्रतियां अपेक्षित हैं . 5  सदस्यों की सदस्यता वाला एक  निर्णायक मन्डल  सम्मान की जाने वाली  एक किताब को संस्तुतित / चयनित करेगा . 

इस संदर्भ में किसी भी विशेष जानकारी या स्पष्टता के लिए   ‘सावित्री बाई फुले वैचारिकी सम्मान’ के  समन्वयकों से सम्पर्क करें:
निवेदिता : niveditashakeel@gmail.com, 09835029152
राजीव सुमन rajeevsuman@gmail.com,  09650164016
धर्मवीर सिंह : singhdharmveer85@yahoo.in, 8800671615